{"_id":"58fa55904f1c1b8f338b4d28","slug":"yamunanagar-lutpat-giroh-kabu","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
yamunanagar beuro
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर पहले पकड़े गए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच जिलों के वांटेड अमित के तीन साथियों को सीआईए ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को पुलिस करनाल जेल से प्रोटक्शन वारंट पर लेकर आई। जबकि अमित के साथ रादौर में ज्वैलर्स को लूटने के प्रयास के तीसरे आरोपी सम्राट को भी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है। आरोपियों ने बीते वर्ष जगाधरी के उद्योगपति रविगर्ग व परिवार को पिस्टल के दम पर बंधक बनाकर की गई लूटपाट सहित कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया।
बतां दे कि रादौर में छह अप्रैल को कॉलेज रोड स्थित अमित ज्वेलर्स की दुकान पर दिन दहाड़े करनाल के गांव पांडा निवासी अमित व साढौरा के सम्राट उर्फ सागर उर्फ माटी ने देसी कट्टे के बल पर लूट का प्रयास किया था। दुकानदारों ने मौके पर अमित को पकड़ पुलिस के हवाले किया था। जबकि साढौरा निवासी सम्राट उर्फ माटी मौके से फरार हो गया था। पूछताछ में अमित ने करनाल, पानीपत, सोनीपत, अंबाला व यमुनानगर के विभिन्न स्थानों पर लूटपाट व अन्य घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया था। इन वारदातों में करनाल के नीलोखेड़ी की हैफेड कॉलोनी निवासी प्रदीप व बुटाना निवासी आदर्श भी उसके साथ थे। जो इस समय करनाल जेल में बंद थे। अमित से पूछताछ के बाद सीआईए पुलिस करनाल के नीलोखेड़ी में हैफेड कॉलोनी निवासी प्रदीप व बुटाना निवासी आदर्श को करनाल से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई। इसके अलावा साढौरा निवासी सम्राट उर्फ माटी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अमित के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
गवाही ने देने का दबाव बनाने के लिए उद्योगपति पर फायरिंग
17 मार्च 2016 को जगाधरी जडौदा गेट निवासी रोलिंग फैक्टरी संचालक रवि कुमार गर्ग के घर में रात के समय उस के परिवार को बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर तीन लोगों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। उपरोक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी नीरज व उसके सह साथियों कुलदीप, सुमित व महेंद्र प्रताप को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया था। 25 जुलाई 2016 को उपरोक्त मुकदमा में रवि कुमार की अदालत में गवाही थी, जिसको गवाही ना देने का दबाव बनाने के लिए आरोपी नीरज कुमार के कहने पर नीरज के भाई अमित ने अपने साथी आदर्श, प्रदीप व सुलतानपुर निवासी राजबीर के साथ मिलकर रवि कुमार को जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। एसपी ने बताया कि आदर्श व प्रदीप को करनाल जेल से प्रोटक्शन वारंट पर लाया गया।
विज्ञापन
लूट की वारदातों में अमित के साथ था सम्राट
सीआईए वन इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया बीती छह अप्रैल को अमित ने सम्राट के साथ मिलकर रादौर में गन प्वाइंट पर ज्वेलर्स को लूटने का प्रयास किया था। अमित मौके पर ही पकड़ा गया था। सम्राट फरार हो गया था। जो अब पकड़ा गया। संदीप ने बताया कि सम्राट ने अमित के साथ मिलकर गन प्वाइंट पर थाना शहर जगाधरी में लूट, थाना साढौरा क्षेत्र के काला आंब में एक व्यक्ति से कैश, सोना, जेवरात व नगदी लूटी थी। थाना छप्पर के मंधार में सुनार की दुकान से जेवरात लूटे थे। इसके अलावा उन्होंने अंबाला में तीन, करनाल व पानीपत में दो, कुरुक्षेत्र-सोनीपत में लूट की एक-एक वारदात को अंजाम दिया था। यह सब वे शौक पूरा करने के लिए करते थे।
पकड़े जाने के डर से वारदात में कार का करते थे इस्तेमाल
पूछताछ में आरोपी सम्राट ने बताया वह पकड़े जाने के डर से लूट के लिए कार का ही इस्तेमाल करते थे। इसकी वजह थी कहीं मोटरसाइकिल पर नाका बंदी के दौरान पकड़े न जाएं। आरोपी सम्राट ने बताया उन्होंने अंबाला में एक व्यक्ति ने अल्टो कार छीनी थी, जिसका नंबर बदलकर वे लूट की वारदातों को अंजाम देने में इस्तेमाल किया करते थे।
सप्ताहभर पहले सीआईए द्वारा पकड़े गए पांच जिलों के वांटेड अमित के तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
- राजेश कालिया, एसपी, यमुनानगर।
चोरी की दो बाइकों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थैप्ट सेल ने चोरी की बाइकों के साथ दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइक बेचने के लिए यमुनानगर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
एंटी व्हीक्ल थैप्ट सैल के इंचार्ज रमेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि सुखपुरा निवासी दिनेश कुमार व बल बहादूर व गौतम बाइक चोरी करने की वारदातों को अंजाम देते हैं और आरोपी चोरी की बाइकों को बेचने के लिए यमुनानगर आऐंगे। सूचना के आधार पर एएसआई रमेश कुमार ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआई धर्म सिंह व एएसआई श्याम लाल के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया। गठित पुलिस टीमों ने तत्परता से कार्यवाही की। एसआई धर्मपाल के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने गुरुवार देर शाम गांव खड़वा के पास नाकाबंदी करके आरोपी दिनेश कुमार को थाना शहर जगाधरी के क्षेत्र से चोरी की गई बाइक सहित गिरफ्तार किया। उधर, एएसआई श्याम लाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने हमीदा नहर हैड पुल पर नाकाबंदी करके आरोपी बल बहादुर व गौतम को थाना शहर यमुनानगर के क्षेत्र से चोरी की गई बाइक सहित गिरफ्तार किया। चोरी की मोटरसाइकिलों सहित पकड़े गए उपरोक्त तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान अन्य वारदातों को खुलासा होने की उम्मीद है।