फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Girl Raped on the pretext of job, then forced her into prostitution

Yamunanagar: नौकरी का झांसा दे युवती से किया दुष्कर्म, फिर देह व्यापार में धकेला, चंगुल से छुटी तो दे रहे धमकी

Fri, 13 Oct 2023 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 10:14 PM IST
सार

हरियाणा के यमुनानगर में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने व देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। किसी तरह खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया तो फोन पर धमकी देने का आरोप है। शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Yamunanagar: Girl Raped on the pretext of job, then forced her into prostitution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली से युवती को नौकरी दिलवाने के बहाने यमुनानगर लाकर एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे देह व्यापार में धकेल दिया। पीड़िता किसी तरह से आरोपियों से बचकर भाग निकली और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी में किराये पर रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौकरी की तलाश में थी। इस दौरान करीब छह माह पहले उसकी मुलाकात राजकुमार के साथ हुई। राजकुमार उसे नौकरी दिलवाने के बहाने यमुनानगर लेकर आया। यहां आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने उसे नहर कॉलोनी निवासी अंजली, विक्की व मुस्कान के हवाले कर दिया। यहां विक्की ने भी उसे नौकरी दिलवाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस बारे में आरोपी अंजली व मुस्कान को बताया तो उन्होंने उससे कहा कि विक्की ने कोई गलत नहीं किया है। यह उनका काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरदस्ती एक कॉलोनी स्थित घर में रखा और उसे देह व्यापार करवाना शुरू कर दिया। एक दिन वह आरोपियों से बचकर वहां से भाग निकली और शहर में किराए के मकान में रहने लगी। आरोप है कि आरोपी उसे अब भी फोन कर अगवा करने की धमकियां दे रहे हैं। मामले में पीड़ित महिला ने अब आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed