{"_id":"58cadedf4f1c1b423732a3af","slug":"yamunanagar-bahu-ka-ghar-se-nikala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
yamuna nagar beauro
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जगाधरी के न्यू जैन नगर निवासी परविंद्र कौर ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया उसकी शादी 29 दिसंबर 2013 को लक्ष्मी कॉलोनी बुडिय़ा चौक जगाधरी निवासी दिनेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बात में ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। पति दिनेश, सास ममता, ससुर अशोक व देवर हितेश दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे, मगर दहेज देने में मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चोरों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।