{"_id":"58d950e64f1c1bfe0a63e259","slug":"yamuna-nagar-three-dost-lapta","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितयों में तीन दोस्त लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितयों में तीन दोस्त लापता
yamuna nagar beuro
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप की न्यू आबादी कॉलोनी से तीन दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
न्यू आबादी कॉलोनी निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसका लड़का 18 वर्षीय शुभम अपने दोस्त दिवांशु व राजकुमार के साथ किसी काम से बाजार गया था। वह तीनों घर वापस नहीं लौटे। देर शाम तक जब बेटा घर नहीं आया तो उन्होंने उसके फोन पर संपर्क किया, लेकिन उसका फोन बंद आया। उन्होंने शुभम के दोस्त दिवांशु व राजकुमार के परिजनों से पूछताछ की, लेकिन वहां जाकर पता चला कि दिवांशु और राजकुमार भी घर नहीं पहुंचे। उन्होंने उनके अन्य दोस्तों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। यहीं नहीं रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर भी उन तीनों की काफी तलाश की लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उन तीनों का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।