{"_id":"584ef0764f1c1b6e65649677","slug":"yamuna-nagar-hiewe-takkar","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रैक्स व निजी बस की आमने-सामने टक्कर, नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्स व निजी बस की आमने-सामने टक्कर, नौ घायल
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
x
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध के कारण गांव धौड़ंग के नजदीक एसके स्टेट हाइवे पर सोमवार सुबह निजी बस व ट्रैक्स की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बच्चों सहित नौ लोग से घायल हो गए। ट्रैक्स में सवार सभी लोग तरावड़ी से हरिद्वार अपने परिजन के फूल लेकर जा रहे थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए। दुर्घटना के बाद निजी बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। इससे एसके रोड पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से दूर कर जाम को खुलवाया।
घायलों को इलाज के लिए रादौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सोमवार को लगभग दस बजे सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड पर गांव धौडंग़ के पास धुंध अधिक होने के कारण प्राइवेट बस व ट्रैक्स के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, इसमें गांव तरावड़ी निवासी ज्ञानचंद तरावड़ी, जगबीर, बनारसी, मुकेश, अनिल, साहिल, कुशाल, महिंद्र, शीला व अनिता आदि को गंभीर चोटें आई।
दुर्घटना के बाद बस के चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। स्टेट हाइवे होनेे के कारण कुछ देर में ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर आई पुलिस ने सड़क पर खड़ी बस व क्षतिग्रस्त ट्रैक्स को किनारे करवाया। पुलिस ने बस व ट्रैक्स को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।