फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three youths were paraded half-naked in the streets on charges of theft In Yamuna Nagar

Yamunanagar: चोरी के आरोप में तीन युवकों को अर्धनग्न कर गलियों में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 21 Jan 2023 07:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 07:50 PM IST
सार

गांव खारवन की घटना है। युवकों को जब घुमाया जा रहा था तो पंच, सरपंच सब नदारद रहे। ग्रामीण बोले कि युवकों को डराने के लिए यह सजा दी, हालांकि किसी ने भी पुलिस में इसकी शिकायत नहीं दी। 

विज्ञापन
Three youths were paraded half-naked in the streets on charges of theft In Yamuna Nagar
युवकों को अर्धनग्न कर गलियों में घुमाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के गांव खारवन में चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को अर्धनग्न कर गलियों में घुमाने का मामला सामने आया है। युवकों को चोरी करने के आरोप में गांव की गलियों में घुमाया जा रहा था और ग्रामीण युवकों के पीछे चल रहे थे। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, लेकिन शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।  

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव खारवन में हर्ष रोलिंग के नाम से शटर लगाने की दुकान है। गुरुवार शाम संचालक श्याम लाल दुकान बंद कर किसी काम से थोड़ी देर के लिए कहीं चला गया। आरोप है कि इस दौरान तीन युवकों ने दुकान पर रखा लोहे के एंगल सीधा करने का बट चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने बट गांव में ही कबाड़ी की दुकान पर बेच दिया। जब संचालक दुकान पर पहुंचा तो वहां बट नहीं था। बट के बारे पूछते हुए वह कबाड़ी की दुकान पर पहुंचा तो कबाड़ी की दुकान संचालक ने आरोप लगाते हुए बताया कि मोहल्ले के ही तीन युवकों ने बट उसे पास बेचा है।

जिस पर पीड़ित संचालक ने युवकों के परिजनों से बात की। जहां पता चला कि तीनों स्मैक के नशे के आदी हैं और गांव में पहले भी ऐसी चोरी कर चुके हैं। जिस पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सभी ग्रामीणों ने मिलकर तीनों को चोरी के आरोप में पकड़ा और अर्धनग्न करके गांव में घुमाने का फैसला लिया।

जिसके बाद तीनों को अर्धनग्न कर गांव की गलियों में घुमाया और ग्रामीण युवकों के पीछे चलते रहे। इस घटना की लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में तीनों युवक अर्धनग्न गांव की गलियों में चलते दिख रहे हैं और उनके पीछे ग्रामीण हैं। ग्रामीण आते जाते लोगों को बता रहे हैं कि तीनों चोर हैं और इन्हें यह सजा दी गई है।

किसी ने नहीं दी पुलिस को शिकायत
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं, वहीं लोग इसकी निंदा भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ग्रामीण स्वयं पुलिस व अदालत की भूमिका निभा रहे हैं। यदि तीनों ने चोरी की है और पहले भी ऐसा कर चुके हैं, तो इसकी शिकायत पुलिस को दी जानी चाहिए थी। चोरी के आरोपी युवकों ने उनके साथ हुई अमानवीय घटना की शिकायत नहीं दी है, वहीं नुकसान उठाने वाले दुकान संचालक ने भी इसकी शिकायत नहीं दी है। एडवोकेट दिनेश सिंह ने कहा कि किसी अपराधी को भी इस तरह सामाजिक सजा नहीं दी जाती है। अभी तो केवल युवकों पर आरोप लगा है। यह सरासर गलत है।  इसकी जांच होनी चाहिए।


चोरी करने के आरोप में युवकों को अर्धनग्न करके घुमाया गया है। इस बारे किसी ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। लोगों ने अपने स्तर पर मामला निपटा लिया है। युवकों को डराने के लिए ऐसा किया गया, ताकि वह दोबारा कभी ऐसी हरकत न करें। -गुरजंत सिंह, सरपंच, खारवन।

वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर पुलिस खारवन गई थी। पुलिस ने इस बारे लोगों से जानकारी ली, लेकिन युवकों व दुकानदार किसी तरफ से इसमें कोई शिकायत नहीं दी गई। इस बारे उनके पास शिकायत नहीं आई है। -कुसुम, प्रभारी, थाना सदर जगाधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed