{"_id":"5884f5c54f1c1b701bf00a14","slug":"old-women-beat-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर महिला को पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश को लेकर महिला को पीटकर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की रामनगर कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार के कुछ लोगों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला के लड़के की शिकायत पर दंपति समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
रामनगर कालोनी निवासी सतीश ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां संतोष का कुछ दिन पहले कालोनी के ही मामचंद के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपित व्यक्ति उसकी मां से रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश के चलते मामचंद ने अपनी पत्नी सुनीता व दो लड़कों के साथ मिलकर उसकी मां संतोष पर हमला कर दिया। हमले में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित उसकी मांग को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसकी मां ने उसे घटना के बारे में अवगत करवाया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।