{"_id":"58a5ee514f1c1bd357d84af1","slug":"ladies-music-night-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडीज संगीत की रात ही हादसे में गंवाई दुल्हे ने जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेडीज संगीत की रात ही हादसे में गंवाई दुल्हे ने जान
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
से लौटते वक्त पीपली चौक पर बस का इंतजार करते हुए युवक को ट्रक ने कुचला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को गांव में शव आने पर परिजनों सहित ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
बता दें कि गांव चमरोड़ी में पांच दिनों के दौरान दो युवकों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। गांव के सरपंच डॉ. जरनैल सिंह ने बताया कि उनके गांव का युवक पंकज कांबोज (28) अंबाला में नौकरी करता था। सोमवार को पंकज की शादी थी। पंकज का गांव भूसली (करनाल) में रिश्ता तय हुआ था। बुधवार की रात को पंकज कांबोज लगभग 11 बजे अंबाला से अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान जब वह पीपली चौक पर बस का इंतजार कर रहा था तो एक ट्रक चालक ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, पंकज कांबोज की मौत को लेकर पीपली पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार को गांव चमरोड़ी निवासी विकास उर्फ विक्की की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।