{"_id":"e503bd6f94e6ee610646b66fae5777ac","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से पांच युवकों ने किया दुराचार का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से पांच युवकों ने किया दुराचार का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में दोस्त के साथ घर लौट रही 15 साल की लड़की के साथ उसके दोस्त व चार अन्य युवकों ने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
पीड़ित किशोरी सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। किशोरी के शोर करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने लड़की के बयान पर उसके आरोपी दोस्त सहित पांच युवकों के खिलाफ मारपीट व पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
एक गांव निवासी निवासी 15 वर्षीय लड़की ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त को वह अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से गई थी। जब वे वहां से लौट रहे थे तो रास्ते में करेहड़ा गांव के नजदीक वह सड़क किनारे बैठकर बातें करने लग गए।
विज्ञापन
कुछ देर के बाद वहां पर करेहड़ा गांव के चार युवक आ गए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी उसे जबरन सड़क किनारे स्थित एक गन्ने के खेत में ले गए। आरोप है कि यहां उसके दोस्त व चारों युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
उसके मना करने पर आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आने लगे। लोगों को आता देखकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एचसी पूनम ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।