{"_id":"e9916defa0213160b54f319b68172ad1","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा उत्तरप्रदेश बार्डर पर यमुना नदी किनारे बसे कलानौर के श्मशान घाट में वीरवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक के सिर व आंख पर परना लिपटा हुआ था। गर्दन पर मुर्दे के ऊपर डालने वाले कपड़े से फंदा लगाया गया था। देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
वीरवार सुबह कलानौर गांव के लोग जब यमुना नदी की तरफ घूमने गए तो उन्हें श्मशान घाट में लगे पेड़ पर एक युवक का शव लटका दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना कलानौर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
पुलिस ने युवक के कपड़ों की जांच की, लेकिन उसके पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। मृतक युवक की उम्र लगभग 23 से 26 के बीच थी। उसके दाएं हाथ पर ओम गुदा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन
कलानौर चौकी प्रभारी रिषीपाल का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या लग रहा है। डर के कारण युवक ने आंखों पर कपड़ा बांधा होगा। मामला सुसाइड का है या फिर हत्या का इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।