फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   centerl,bank, manager, frod,four

सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के दो शाखा प्रबंधकों समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Mon, 20 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Mon, 20 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
centerl,bank, manager, frod,four
money
 फर्जी फर्म के नाम पर ऋण पास करके लाखों रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के दो शाखा प्रबंधकों और एक सीइओ समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया लिया। केस बैंक के चेयरमैन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन केहर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिनों पहले उन्हें शिकायत मिली थी कि जठलाना सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत दो शाखा प्रबंधकों व सीइओ ने अपने कार्यकाल के दौरान वर्ष 2013 में फर्जी फर्मों के नाम लाखों रुपये का ऋण पास करके हड़प लिया। शिकायत मिलने पर उन्होंने मामले के बारे में बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया और जांच करने के निर्देश दिए। जिसके बाद बैंक के उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच की तो शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन केहर सिंह की शिकायत पर बैंक की जठलाना शाखा के प्रबंधक अश्वनी व पूर्ण सिंह, सीइओ लोकेश दत्त व एक अन्य व्यक्ति कृष्ण कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


दिसंबर माह में कलावड़ शाखा के प्रबंधक पर भी हुआ था केस दर्ज :
सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन केहर सिंह ने बताया कि इस प्रकार का मामला गत दिसंबर में बैंक की कलावड़ शाखा में भी पाया गया था। उस समय भी उन्होंने मामले में जांच करवाई तो पाया गया था कि शाखा प्रबंधक समेत कई लोगों ने फर्जी फर्म बनाकर लाखों का ऋण हड़प लिया है। उस समय खिजराबाद पुलिस ने बैंक के शाखा प्रबंधक व दो सीइओ समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जिले में अन्य शाखाओं की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed