फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नेशनल पार्क में कर रहे थे दुर्लभ जंगली जानवरों का शिकार, तीन शिकारी पकड़े

नेशनल पार्क में कर रहे थे दुर्लभ जंगली जानवरों का शिकार, तीन शिकारी पकड़े

Tue, 02 Jul 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
नेशनल पार्क में कर रहे थे दुर्लभ जंगली जानवरों का शिकार, तीन शिकारी पकड़े
कलेसर नेशनल पार्क में शिकार करने के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में भगवानपुर गांव के पास सोमवार को वन्य जीव प्राणी विभाग ने तीन शिकारियों को शिकार समेत मौके से दबोचा है। जिनको पकड़ कर वन्य प्राणी विभाग कार्यालय ले जाया गया। यहां पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। जानकारी के अनुसार रणजीत पुर क्षेत्र के गांव भगवानपुर में सोमवार सुबह कई शिकारी वन्य प्राणियों का शिकार कर रहे थे। जिन्होंने एक जंगली जीव काकड़ का शिकार कर भी लिया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन्य जीव प्राणी विभाग की टीम ने दबिश देकर तीन शिकारियों को मौके पर ही दबोच लिया और और उनके कब्जे से शिकार किया हुआ काकड़ भी बरामद किया गया। इस दौरान चार अन्य शिकारी मौके से फरार हो गए। वन्य प्राणी विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए शिकारियों को वन्य प्राणी विभाग कार्यालय कलेश्वर लाया गया जहां पर शिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


अधिकारी और कर्मचारी बरत रहे लापरवाही
पशु प्रेमी इमरान, हासिम, काला, संदीप आदि का कहना है कि वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से नेशनल पार्क में आए दिन शिकार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी तरफ वन्य प्राणी जी विभाग के अधिकारियों का भी कोई ध्यान नहीं है। शिकार करने के पहले भी कई मामले हो चुके हैं। जिनमें वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करते हैं। वहीं शिकारी दोबारा से कुछ समय बीतने के बाद जंगलों में जाकर दोबारा से बेजुबान वन्य प्राणी का शिकार करने लग जाते हैं। लोगों का कहना है कि देर शाम को शिकारियों को छोड़ दिया गया और तर्क दिया गया कि अभी और आरोपियों को भी पकड़ा जाना है।
विज्ञापन


नेशनल पार्क में दुर्लभ प्राणी
कलेसर नेशनल पार्क में काफी संख्या में दुर्लभ जीव जंतु हैं। इनमें तेंदुए, जंगली बिल्ली, हिरण, हाथी आदि शामिल हैं। शिकारी ऐसे दुर्लभ प्राणियों के शिकार की ताक में रहते हैं और मौका मिलते ही अपना काम कर जाते हैं। क्योंकि वन्य प्राणियों की खाल, मांस, हड्डियां आदि मुंहं मांगे रेट पर बिकती हैं। कलेसर के जंगलों पर इंटरनेशनल माफिया की नजर भी रहती है, क्योंकि यहां के दुर्लभ प्राणियों की काफी डिमांड रहती है। कलेसर में किसी भी वन्य प्राणी के शिकार पर पूरी तरह से पाबंदी है और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत स्पेशल कोर्ट में केस चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में वन्य प्राणी जीव विभाग कलेसर के इंस्पेक्टर राजेश चहल का कहना है कि भगवानपुर गांव के पास से शिकार करते हुए 3 शिकारियों को गिरफ्तार किया था और चार अन्य मौके से फरार हो गए थे। पकड़े गए शिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed