फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी की, ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी की, ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Fri, 21 Jun 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी की, ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
रादौर। गांव रपौली में ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर तंग करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने बुधवार की रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद महिला की तबीयत खराब हो गई। महिला को इलाज के लिए उसके ससुराल पक्ष के लोग यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए ससुराल पक्ष के 6 लोगों के विरुद्ध महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

गांव साहानपुर, थाना सफीदों, जिला जींद निवासी सुखराम ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2017 में उन्होंने अपनी बहन ऊषा रानी की शादी गांव रपौली निवासी चरणजीत सिंह के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन ऊषा को तंग करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन के साथ मारपीट की गई। जिससे तंग आकर उसकी बहन ऊषा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। इस बारे में थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर रमेशचंद कादियान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में नामजद लोगों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed