फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नाबालिग को घर पर रखकर दुष्कर्म करने के दोषी को नौ साल की कैद

नाबालिग को घर पर रखकर दुष्कर्म करने के दोषी को नौ साल की कैद

Sat, 18 May 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग को घर पर रखकर दुष्कर्म करने के दोषी को नौ साल की कैद
यमुनानगर। एडिशनल सेशन जज पायल बंसल की कोर्ट ने नाबालिग लड़की को घर पर रखकर दुष्कर्म करने के दोषी महावीर कॉलोनी निवासी राजेश को कोर्ट ने नौ साल की सजा सुनाई है। लड़की ओड़िसा की रहने वाली थी और बस स्टैंड पर लावारिश हालत में आरोपी को मिली थी। इसके साथ ही उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जिला उप न्यायवादी सुरजीत आर्य ने बताया कि इस मामले में दोषी की पत्नी और उसके एक अन्य रिश्तेदार को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। कोर्ट ने एक बेसहारा लड़की को न्याय दिया है। जो आरोपी बरी हुए हैं उनको लेकर अपील करने का फैसला कोर्ट के आदेश का अध्यन करने के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
यह था मामला :
महावीर कॉलोनी जगाधरी निवासी राजेश को साल 2017 में यमुनानगर बस स्टैंड के पास एक ओड़िसा की लड़की लावारिश हालत में मिली थी। वह उसे अपने घर ले गया और छह माह तक वहीं पर रखकर काम कराता रहा। बाद में इसकी सूचना सीडब्ल्यूसी तक पहुंची कि लड़की का शोषण किया जा रहा है। टीम ने लड़की को रेस्क्यू किया और उसका मेडिकल कराया। तब मामला सामने आया कि राजेश और उसका एक रिश्तेदार उससे रेप करता था। इसमें राजेश की पत्नी साथ देती थी। तब जगाधरी पुलिस ने 23 दिसंबर 2017 को केस दर्ज किया था। तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। तब से मामला कोर्ट में था। शुक्रवार को कोर्ट ने राजेश को सजा सुनाई और दो को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed