फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रेड लाइट पर रूके बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत, पति घायल

रेड लाइट पर रूके बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत, पति घायल

Sat, 04 May 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
रेड लाइट पर रूके बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
यमुनानगर। कमानी चौक पर रेड लाइट पर रुके बाइक सवार दंपती को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। दंपती अस्पताल में उपचाराधीन रिश्तेदार को मिलने के लिए जा रहा था। ट्रक के कुचले जाने से पत्नी की हुई मौत का पति को विश्वास नहीं हुआ। उसने स्वयं ही खून लथपथ पत्नी के शव को उठाया और राहगीरों की मदद अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत होने की पुष्टि की। इसी चौक पर पांच दिन पहले भी बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

पत्नी को कुचलता हुआ निकल गया ट्रक, साइड में गिरने से बचा पति :
वीना नगर कैंप निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इस्जैक फैक्टरी में नौकरी करता है। उनका एक रिश्तेदार बीमारी के चलते गुलाटी अस्पताल में उपचाराधीन है। वीरवार देर रात को वो और उसकी पत्नी स्वाति (34) अपनी बाइक पर सवार होकर अस्पताल रिश्तेदार को मिलने के लिए जा रहे थे। रात करीब साढ़े बजे जब वे कमानी चौक के पास पहुंचे तो चौक पर रेड लाइट हो रही थी। रेड लाइट होने पर उसने अपनी बाइक साइड में रोक ली। इतने में पीछे से तेज रफ्तार गति से एक ट्रक आया। आरोप है कि चालक ने ट्रक को लापरवाही व तेज रफ्तार से चलाते हुए पीछे से सीधी टक्कर उसकी में मार दी। टक्कर लगते ही उसकी पत्नी सड़क की तरफ गिर गई। जबकि वह कच्ची साइड में गिर गया। इसके बाद आरोपी चालक उसकी पत्नी को ट्रक से कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


रात को बेेकाबू होकर चलते हैं ट्रक चालक :
रात के समय ट्रक व डंपर बेकाबू होकर सड़कों पर चलते है। खनन जोन से रेत व बजरी लोड करके ट्रक तेज रफ्तार गति से सड़कों पर दौड़ते है। लोगों की माने तो अधिकतर चालक नशे में चलते है और सड़क पर चल रहे दोपहिया चालक व राहगीरों को अपना शिकार बनाते है। पुलिस केवल मामलों में केस दर्ज करने तक सीमित रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच दिन में कमानी चौक पर दूसरा हादसा :
कमानी चौक पर हर साल दस से अधिक हादसे होते है। वीरवार रात को हुई महिला की मौत से पांच दिन पहले भी बाइक की टक्कर से सड़क क्रॉस कर रहे 61 वर्षीय राम अवतार की मौत हो गई थी। हादसे के समय बुजुर्ग सैर करने के लिए सड़क किनारे चल रहा था। इससे पहले भी कमानी चौक पर कई हादसे हो चुके है। लोगों के अनुसार यहां होने वाले हादसों का कारण चौक पर खड़े बिजली निगम के दो बड़े खंभे व अतिक्रमण है। पुलिस ने इन मामलों में केस दर्ज किया हुआ है।


देर रात हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने मामले में मृतका के पति की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
- रतन लाल, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed