{"_id":"5ca262cfbdec22141a4a220d","slug":"15541460803-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बच्चों को लेकर गई हुई थी रिश्तेदारी में, पीछे से चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला बच्चों को लेकर गई हुई थी रिश्तेदारी में, पीछे से चोरों ने खंगाला घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला बच्चों संग गई थी रिश्तेदारी में, पीछे से चोरों ने खंगाला घर
रादौर। शहर के खेड़ा मोहल्ला में बंद पडे़े एक मकान के ताले तोड़कर चोर लगभग चार लाख रुपए के गहने व नकदी चुरा ले गए। मामले की सूचना मिलने के बाद थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर रमेशचंद कादियान पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी के मामले की जांच की। पिछले दो दिनों में चोर शहर में बंद पड़े दो मकानों को अपना निशाना बनाकर लाखों रुपए की नकदी व गहनों पर हाथ साफ कर चुके है। इससे पहले चोर शनिवार की रात को शहर के छोटाबांस में बंद पड़े एक मकान से गहने व नकदी चुरा ले गए थे। रेखा सैनी ने बताया कि उसके पति इंद्रजीत सिंह विदेश में रहते है। वह अपने बच्चों के साथ पानीपत रिश्तेदारी में गई हुई थी। इसी दौरान चोरों ने रात के समय उसके मकान के ताले तोड़कर मकान से लगभग 15 तोले सोना व हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। जिस कारण उसे लगभग चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरी के मामले की जांच की। आए दिन शहर में हो रही चोरी की घटनाओं से शहर के लोगों में भारी रोष है। शहर के लोगों ने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है। इस बारे थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर रमेशचंद कादियान ने बताया कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।