फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अवैध रूप से लाई जा रही देसी शराब पकड़ी

अवैध रूप से लाई जा रही देसी शराब पकड़ी

Sun, 31 Mar 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से लाई जा रही देसी शराब पकड़ी
अवैध रूप से लाई जा रही देसी शराब पकड़ी
विज्ञापन

जठलाना। गुप्त सूचना के आधार पर रादौर पुलिस ने अवैध रूप से लाई जा रही देसी शराब की 3 पेटियां एक कार से बरामद की। पुलिस ने कार चालक व एक अन्य को पकड़ कर अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना रादौर प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर उन्होंने क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। अनाज मंडी चौक पर लगाए गए नाके पर उन्होंने जब एक फोर्ड आइकोन कार को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की बजाए उसे भगा लिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने भी उसका पीछा किया और एसके रोड पर पीएनबी बैंक के पास गाड़ी को रोक लिया। कार की जांच की तो पता चला कि कार में अवैध रूप से शराब की पेटियां भरी हुई थी। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और मौके से पकड़े गए चालक व एक अन्य को हिरासत में लेकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed