फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 27 Feb 2019 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की कुछ साल पहले ही अंबाला के एक गांव में शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि करीब दस माह पहले उसके आरोपी ससुर ने उसके साथ गलत काम किया। जब विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। उसने यहां आकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म, पति व ससुराल पक्ष के सात अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जिला अंबाला के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था। लेकिन शादी में दिए गए सामान से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। महिला ने शिकायत में बताया कि 26 मई 2018 को वह अपने ससुराल में अकेली थी। इस दौरान उसका ससुर वहां आया और उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। उसने घटना के बारे में अपने पति को दी। मगर उसका पति उल्टा उसे ही कसूरवार ठहराने लगा। इसके बाद भी आरोपी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। महिला ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के सात अन्य सदस्यों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने मायके पहुंचकर घटना की बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद उसके ससुर के खिलाफ दुष्कर्म करने और अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्जकर लिया है। ांच अधिकारी हैड कांस्टेबल नीलम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed