फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man from Jaunpur dies of heart attack in Malaysia

Jaunpur News: मलयेशिया में हार्टअटैक से जौनपुर के युवक की मौत

Sat, 17 Oct 2026 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Young man from Jaunpur dies of heart attack in Malaysia
खुटहन। मलयेशिया में नौकरी कर रहे खुटहन क्षेत्र के उदयीपुर दीपी गांव निवासी जयप्रकाश पांडेय (48) की बृहस्पतिवार की रात में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। विदेश में बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता हरिशंकर पांडेय (80) बेटे का शव भारत लाने के लिए बिलख रहे हैं। उनकी इच्छा बेटे का चेहरा अंतिम बार देखने की है। जयप्रकाश मलयेशिया की एक कंपनी में काम करते थे। उनकी मौत की खबर से मां बैजयंती देवी और पत्नी किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। पिता बेटे का शव मंगवाने के लिए शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। जयप्रकाश का बेटा निशांत (25) भी मलयेशिया की दूसरी कंपनी में नौकरी करता है। वह पिता से करीब 1500 किलोमीटर दूर है। परिवार के तीन अन्य बच्चे गोविंद (16), रिया (20) और रिचा (18) पढ़ाई कर रहे हैं। पिता की मौत से तीनों गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed