फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Constable allegedly subjected to a life-threatening attack after objecting to the creation of a disturbance and the use of abusive language.

Bulandshahar News: शोर मचाने, गाली गलौज के विरोध पर सिपाही पर जानलेवा हमला करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
शिकारपुर। कोतवाली शिकारपुर में तैनात सिपाही दिलीप चौधरी पर जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला घर के बाहर शोर और गाली गलौज का विरोध करने पर किया गया। बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे कुछ लोग सिपाही के किराये के मकान के पास शोर कर रहे थे। दिलीप ने उन्हें मना किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। साथी सिपाही विष्णु के शोर मचाने पर भी हमलावर नहीं रुके। उन्होंने दिलीप के सिर पर लाठी-डंडों से कई वार किए, जिससे वह बेहोश हो गया। घायल सिपाही को पहले सीएचसी शिकारपुर और फिर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। दिलीप के पिता रामवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र, दुष्यंत और गोपाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed