फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two motorcycles collide on Meerut Road; pedestrian killed

Ghaziabad News: मेरठ रोड पर दो बाइकों की टक्कर, पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two motorcycles collide on Meerut Road; pedestrian killed
गाजियाबाद। मेरठ रोड पर बृहस्पतिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सिहानी चुंगी के पास ड्रीम हुंडई कट पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पैदल जा रहे एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसे में एक बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उसके हाथ पर ''''राजेश'''' नाम लिखा मिला है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे यह भिड़ंत हुई। हुंडई शोरूम के सामने पैदल जा रहा व्यक्ति असंतुलित बाइकों की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को संजयनगर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार अमन पुत्र हारून को सिर में चोटें आई हैं। वह सराय नजर अली, थाना कोतवाली का निवासी है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, पर उसका पूरा नाम और पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed