फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   VVIP vehicle halted to make way for an ambulance; Home Guard Sanjeev honored

Panchkula News: एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रुकवा दी वीवीआईपी गाड़ी, होमगार्ड संजीव सम्मानित

Sat, 17 Oct 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
VVIP vehicle halted to make way for an ambulance; Home Guard Sanjeev honored
पंचकूला। एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए वीवीआईपी गाड़ी रुकवाने और सडक़ हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले होमगार्ड संजीव को सम्मानित किया गया। सेक्टर-6/7 की ट्रैफिक लाइटों पर तैनात संजीव ने सडक़ पर मिले लावारिस पर्स को उसके मालिक तक पहुंचाकर भी ईमानदारी की मिसाल पेश की। उनके सराहनीय कार्यों के लिए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की ओर से जारी प्रशंसा पत्र एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर सौंपा। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि पुलिसकर्मियों के अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें ड्यूटी पॉइंट पर ही सम्मानित करने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ जरूरतमंदों की मदद करना भी है। संजीव का कार्य अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed