फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   40 सेकेंड में जिमखाना क्लब में आए चार्टटेड अकाउंटेंट के पेट पर पिस्टल तान तीन बदमाशों ने लूटी कार व मोबाइल

40 सेकेंड में जिमखाना क्लब में आए चार्टटेड अकाउंटेंट के पेट पर पिस्टल तान तीन बदमाशों ने लूटी कार व मोबाइल

Wed, 27 Feb 2019 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
40 सेकेंड में जिमखाना क्लब में आए चार्टटेड अकाउंटेंट के पेट पर पिस्टल तान तीन बदमाशों ने लूटी कार व मोबाइल
यमुनानगर। एक्सरसाइज करने जिमखाना क्लब में आए चार्टटेड अकाउंटेंट पंकज मलिक से मात्र 40 सेकेंड में तीन बदमाश गन प्वाइंट पर कार व मोबाइल लूट ले गए। बदमाशों ने वारदात को अंजाम अलसुबह छह बजकर दो मिनट पर दिया। बदमाश छह बजकर दो मिनट 55 सेकेंड पर जिमखाना क्लब में आए और छह बजकर तीन मिनट 35 सेकेंड पर वारदात को अंजाम देकर कार लेकर फरार हो गए। उस समय सीए पंकज मलिक क्लब की पार्किंग में कार पार्क कर रहे थे। आरोपियों ने आते ही उसके पेट पर पिस्टल तान दी और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाश कार की अगली सीट पर बैठकर वहां से फरार हो गए। क्लब के मुख्य गेट पर तैनात दो सिक्योरिटी गार्ड भी आरोपियों को पकड़ने में नाकामयाब रहे। बदमाश सिर पर टॉपी व ट्रैक सूट पहन कर जिमखाना क्लब में आए थे। सिक्योरिटी गार्ड का तर्क था कि वे उन्हें एक्सरसाइज करने वाले समझ रहे थे। जिससे वह उन्हें पहचान नहीं पाए। मामले की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट सहित कई धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार खड़ी कर नीचे उतरा तो बदमाशों ने तानी पिस्टल :
सरोजनी कालोनी निवासी पंकज मलिक ने पुलिस को सीए है। रोज की तरह वह मंगलवार अलसुबह छह बजकर दो मिनट पर जिमखाना क्लब की जिम में एक्सरसाइज करने आया था। उसने जिमखाना क्लब के गेट के अंदर पहुंचकर कार को पार्किंग में पार्क किया और नीचे उतरा। तभी ट्रैक सूट व सिर पर टॉपी पहने तीन बदमाश पैदल उसके पास आए। तीनों बदमाशों ने आते ही उसे घेर लिया और उससे कार की चाबी मांगने लगे। लेकिन उसने चाबी देने से मना करते हुए उनका विरोध किया। तभी एक बदमाश ने जेब से पिस्टल निकालकर उसके पेट पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। उसने जान बचाने के कारण कार की चाबी बदमाशों को दे दी। बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। दो बदमाश कार लेकर गेट के बाहर निकले और तीसरा बदमाश दौड़कर कार के पास गया और कार में बैठकर पंचायत भवन की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

दो सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं रोक पाए बदमाशों को :
बदमाशों ने मात्र एक मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया। उस समय क्लब के गेट पर सिक्योरिटी गार्ड धानूपुरा निवासी अमन व आम्बेडकर नगर निवासी अजमेर सिंह तैनात थे। लेकिन वह भी बदमाशों को वारदात करने से नहीं रोक पाए। सिक्योरिटी गार्डों का तर्क है कि बदमाश सिर पर टोपी व ट्रैक सूट डालकर आए। जिससे लग रहा था कि वह क्लब में एक्सरसाइज करने के लिए आए है। जहां से आरोपियों ने सीए से कार लूटी, वह कार दूर खड़ी हुई थी और उस समय अंधेरा था। जिससे उन्हें वारदात करते हुए बदमाश दिखाई नहीं दिए। बदमाशों ने बिना शोर किए वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के समय क्लब में जिम कोच नाचरोन निवासी इरफान व प्रोफेसर कालोनी निवासी अविनाश चड्डा भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पंकज मलिक से केवल कार व मोबाइल छीना है। वारदात के समय सीए पंकज मलिक ने अंगूली में सोने की अगूंठी व गले में सोने की चेन डाली हुई थी। लेकिन बदमाश अंगूठी व चेन नहीं ले गए।
घटनास्थल से सौ मीटर दूर खंभे के पास मिला लूटा हुआ मोबाइल :
सीए से लूटा हुआ मोबाइल बदमाश जिमखाना क्लब से मात्र 100 मीटर दूरी पर बिजली के खंभे के पास फेंक गए। बदमाशों द्वारा फेंके गए मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लूटे गए मोबाइल की लोकेशन चैक करने के लिए जब पुलिस ने जांच की तो मोबाइल जिमखाना क्लब मार्ग पर एक बिजली के खंभे के पास से बरामद किया गया। पंकज मलिक ने अपने फोन की शिनाख्त की।
सीसीटीवी में आते हुए दिख रहे बदमाश, अंधेरे में साफ नहीं दिख रहे चेहरे :
सीए से लूट की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जब पुलिस ने जिमखाना क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें छह बजकर दो मिनट 20 सेकेंड पर सीए कार लेकर जिमखाना क्लब में आते है। जिसके बाद छह बजकर दो मिनट 55 सेकेंड पर तीन बदमाश पैदल जिमखाना क्लब में आते हुए दिखाई देते है और सीए की कार की तरफ चले जाते है। इसके बाद छह बजकर तीन मिनट 25 सेकेंड पर एक बदमाश पैदल जिमखाना क्लब के गेट की तरफ तेज कदमों से जाता हुआ दिखाई देता है। छह बजकर तीन मिनट 35 सेकेंड में बदमाश कार को बैक करते है। दो सेकेंड बाद तेज रफ्तार कर जिमखाना गेट की तरफ फरार हो जाते है। फुटेज में सीए को लूटते हुए की घटना नहीं दिखाई दे रही। आते जाते हुए बदमाश व कार ही दिखाई दे रही है। अंधेरा होने की वजह से आरोपियों के चेहरे भी साफ नजर नहीं आ रहे है।

सूचना मिलने पर शहर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात बदमाशों पर केस दर्जकर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आते व जाते हुए दिखाई दे रहे है। लेकिन अंधेरा होने के कारण उनके चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई टीमों आरोपियों को पकड़ने के लिए लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
- नवीन सिंधू, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
फोटो : 27 से 31
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed