फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दुकान में डीजे का सामान की जरूरत पूरा करने के लिए की थी चोरी, सीआइए वन ने चार आरोपी दबोचे

दुकान में डीजे का सामान की जरूरत पूरा करने के लिए की थी चोरी, सीआइए वन ने चार आरोपी दबोचे

Tue, 05 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
दुकान में डीजे का सामान की जरूरत पूरा करने के लिए की थी चोरी, सीआइए वन ने चार आरोपी दबोचे

विज्ञापन
डीजे के सामान की जरूरत पूरा करने के लिए की थी चोरी, सीआईए वन ने चार आरोपी दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीआइए वन की टीम ने डीजे की दुकान पर चोरी करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि बिलासपुर निवासी जगतार की डीजे की दुकान है। उसकी दुकान में डीजे का सामान रखने के लिए चोरी की थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों से डीजे का सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास घूमते हुए किए काबू :
सीआइए वन के इंचार्ज राकेश मटोरिया ने बताया कि टीम को सूचना छछरौली-बिलासपुर रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास चार युवक घूम रहे है। सब इंस्पेक्टर मनोज वालिया के नेतृत्व की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर दबिश देकर वहां घूम रहे युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान बिलासपुर निवासी जगतार, सिंकदर, सावन व दीपक के नाम से हुई। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने 20 दिसंबर 2018 को गांव मुजाफ्त के पास से रात के समय डीजे की दुकान का शटर तोड़ कर डीजे का सामान चोरी किया था, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये थे। आरोपियों ने यह चोरी करना कबूल किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी जगतार को दुकान में डीजे के सामान की थी जरूरत :
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी जगतार की डीजे की दुकान है और उसे सामान की जरूरत थी। इसलिए उसने अपने साथियों के साथ डीजे की दुकान में चोरी करने की योजना बनाई। रात को वह चारों साथी जगतार के छोटे हाथी वाहन में बैठकर मुजाफ्त पहुंच गए और डीजे की दुकान में चोरी कर ली। चोरी के सामान को जगतार अपनी डीजे की दुकान पर इस्तेमाल कर रहा था और शादियों व अन्य समारोह में लेकर जाता था। आरोपियों से सामान बरामद कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया छोटा हाथी में बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed