फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फाइनेंसरों के खिलाफ लोगों ने बुलंद की आवाज, एसपी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

फाइनेंसरों के खिलाफ लोगों ने बुलंद की आवाज, एसपी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंसरों के खिलाफ लोगों ने बुलंद की आवाज, एसपी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
फाइनेंसरों के खिलाफ लोगों ने बुलंद की आवाज, एसपी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बोले, फर्जी फर्म बनाकर लोगों को फंसाकर ऐंठे करोड़ों रुपये
कपड़े के शोरूम पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को फंसाकर कमेटी में निवेश करने का देते थे झांसा
लापता हुए फाइनेंसर का परिवार भी आया सामने, बोले, कुछ लोग बता रहे ज्यादा पेमेंट, सही लिस्ट बनाकर देंगे पैसा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कमेटी के नाम पर करोड़ों रुपये लेकर फरार हुए फाइनेंसर के खिलाफ गुरुवार को लोग सचिवालय पहुंचे। यहां प्रभावित लोगों ने एसपी डॉ. कुलदीप सिंह को लिखित में शिकायत देकर दोनों फाइनेंसरों व फर्म से जुड़े अन्य लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने एसपी को कहा कि फाइनेंसर ने करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। फर्जी फर्म बनाकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की है। आरोपी शोरूम पर कपड़े की खरीददारी करने वाले ग्राहकों को कमेटी में निवेश करने की एवज में ब्याज देने का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाते थे। लोगों ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने उन्हें मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को शहर के बाजार बंद करवाने की चेतावनी दी। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शिकायत देने की बात कहीं।
बॉक्स
शोरूम में कपड़े खरीदने आने वाले ग्राहकों को फंसाते थे जाल में :
एसपी को दी शिकायत में एमसी विनोद मरवाह, जसविंद्र सिंह, अतुल बक्शी, रवि, केपी कुमार आदि ने बताया कि फाइनेंसर संजय खुराना का प्यारा चौक पर क्लासिक क्रियेशंस के नाम से कपड़ों का शोरूम है। जहां पर संजय के अलावा उसकी बहन रितू, पत्नी मोना खुराना व मां चंद्रकांता बैठती हैं। शोरूम पर जो ग्राहक कपड़े की खरीददारी करने आते थे, वे उन्हें अपनी बातों में फंसाकर पैसों की कमेटी में निवेश करने के लिए राजी लेते थे। जरूरत पड़ने पर आरोपी संजय व राजन कालड़ा मौके पर आकर ग्राहकों को निवेश करने की एवज में ब्याज देने का प्रलोभन देते थे। ऐसा कर उन्होंने काफी लोगों को फंसाया हुआ था।
विज्ञापन

बॉक्स
सैकड़ों लोगों को लगाया करोड़ों रुपये का चूना :
लोगों ने बताया कि आरोपियों ने दुकान पर आने वाले ग्राहकों व जानकारों को जाल में फंसाया। इस दौरान उन्होंने कमेटी में निवेश कर ब्याज देने का लालच देकर सैकड़ों लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। आरोपियों ने कमेटी के रूप में पैसे लेते समय उन्हें यह भी आश्वासन दिया था कि जब भी उन्हें अपने पैसे की जरूरत होगी तो ढाई प्रतिशत ब्याज पर उन्हें राशि देंगे। लेकिन कमेटियों का करोड़ों रुपये एकत्रित होने के बाद आरोपी लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
इन लोगों ने अपनी इतनी पेमेंट लेने का किया दावा :
सिटी थाना में अभी तक विनोद कुमार ने 10 लाख, मनीष ने आठ लाख, विशाल ने तीन लाख, सुमित 36 लाख, महेंद्र ने 10 लाख, अशोक ने 10 लाख, विमल ने चार लाख, गौरव ने दो लाख 14 हजार, अनिल ने एक लाख, यशपाल ने 41 लाख, परमिंद्र ने चार लाख व आशीष के परिवार ने 28 लाख लेने की बात कही। इन लोगों का कहना है कि और भी लोग सामने आ रहे है। यह मामला करोड़ों का है।

ये है मामला
माडल टाउन निवासी भाजपा नेता राजन कालड़ा व संजीव खुराना ने प्यारा चौक के पास क्लासिक क्रियेशन शोरूम व फाइनेंस कार्यालय बनाया हुआ था। इसमें कमेटी डालने का भी काम किया जाता था। सैकड़ों लोगों ने इनपर करोड़ों रुपये की कमेटी डाली हुई है। 15 जनवरी को भाजपा नेता राजन कालड़ा, संजीव खुराना व मोना खुराना लापता हो गए। तब कुछ लोगों ने उनपर 50 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया था। धीरे धीरे लोग उनके कार्यालय के बाहर जमा होने लगे। अब धीरे धीरे लोग अपना पैसा लेने के लिए सामने आ रहे है। पुलिस ने मामले में अभी तक माडल टाउन निवासी राजेंद्र कुमार की शिकायत पर राजन, संजीव व मोना के लापता होने की एफआईआर दर्ज की हुई है। बेटे राजन कालड़ा, बेटी मोना व दामाद संजीव खुराना पर लोगों का पैसा लेकर लापता होने के बाद भाजपा नेता ओमप्रकाश कालड़ा ने यमुनानगर मार्केट कमेटी के चेयरमैन पद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।
बॉक्स
कुछ लोग गलत बता रहे अपनी पैमेंट, लिस्ट बनाकर से देंगे पैसा :
उधर, लापता हुए फाइनेंसर के अधिवक्ता ने बताया कि कुछ लोग अपना पैसा बढ़ा चढ़ाकर बता रहे है। उनकी वास्तविक पेमेंट कितनी आई है। इसकी लिस्ट बनाई जा रही है। सभी का पैसा दिया जाएगा, लेकिन ईमानदारी से और सही पैसा दिया जाएगा। किसी के साथ भी गलत नहीं होगा।

वर्जन
फाइनेंसर के खिलाफ कुछ लोग मिलने आए थे। शिकायत में फाइनेंसर पर लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जाएगी। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. कुलदीप सिंह, एसपी।
फोटो : 23
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed