फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दिल्ली की कंपनी के सुपरवाइजर के घर से चोरों ने उड़ाए 10 लाख नगदी व ज्वेलरी

दिल्ली की कंपनी के सुपरवाइजर के घर से चोरों ने उड़ाए 10 लाख नगदी व ज्वेलरी

Mon, 10 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली की कंपनी के सुपरवाइजर के घर से चोरों ने उड़ाए 10 लाख नगदी व ज्वेलरी

विज्ञापन
दिल्ली की कंपनी के सुपरवाइजर के घर से चोरों ने उड़ाए 10 लाख नगदी व ज्वेलरी
रादौर। चोरों ने दिल्ली की कंपनी के सुपरवाइजर के घर से देर शाम 10 लाख रुपये नकद व ज्वेलरी उड़ा ली। परिवार को घटना के बारे में तब पता चला जब वे वापस घर आए। मौके पर जठलाना पुलिस ने केस दर्ज व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाने में जुट गई। पुलिस को दी शिकायत में अलाहर निवासी नवीन कांबोज ने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी में सुपरवाइजर है। दो दिन पहले वह घर से किसी काम से बाहर गए थे। रविवार देर शाम को वह पत्नी व बच्चों के साथ घर पहुंचा। गेट का ताला खोलने के बाद वह जब अंदर कमरे में घुसे तो सारा सामान बैड पर बिखरा पड़ा था। कमरों में रखी अलमारियों भी खुली पड़ी थी। चैक करने पर 10 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी की ज्वेलरी आदि सामान गायब था। पूरा घर चेक करने पर छत पर जाकर देखा तो ग्रील टूटी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस का सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed