{"_id":"5b2e9b3b4f1c1b36208b4ab6","slug":"15297810533-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी से छुट्टी कर बाइक पर घर लौट रहा था मजदूर, कार ने टक्कर मार कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्टरी से छुट्टी कर बाइक पर घर लौट रहा था मजदूर, कार ने टक्कर मार कुचला, मौत
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के जड़ोदा गेट स्थित फैक्टरी से छुट्टी कर बाइक पर घर लौट रहे मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। हादसा जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाईवे 73ए पर जगाधरी के सरस्वती स्कूल के सामने हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
बिहार के गोपालगंज निवासी सोनू ने बताया कि उसका भाई अशोक पाठक (28) काफी समय से जगाधरी की गांधी नगर कॉलोनी में रहता था। यहां वह जड़ोदा गेट स्थित फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार रात को वह फैक्टरी से छुट्टी कर अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में जगाधरी पौंटा हाइवे पर जब वह सरस्वती स्कूल के सामने पहुंचा तो तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई सड़क पर गिर गया। कार उसे कुचलती हुई आगे निकल गई। चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में उसकी भाई की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत होने की पुष्टि की और शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।