फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   चोरों ने दो सूने घरों से चुराया लाखों रुपये का सामान

चोरों ने दो सूने घरों से चुराया लाखों रुपये का सामान

Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने दो सूने घरों से चुराया लाखों रुपये का सामान
चोरों ने दो सूने घरों से चुराया लाखों का सामान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी में चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर दो सूने घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सरस्वती कालोनी निवासी मनोज कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाहर गया हुआ था। देर शाम जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से नकदी, आभूषण व मोबाइल गायब मिला। चोरी हुए सामान की कीमत करीब सवा लाख रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, दुर्गा गार्डन कालोनी निवासी ठाकुर चंद ने बताया कि चोरों ने 15 जून की रात को उसके घर में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय वह परिवार के सदस्यों के साथ बाहर गया था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed