फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्रांजक्शन करने पर जीएसटी कटने की बात कहकर खुद को बैंक मैनेजर बता रेलवे कर्मी से पूछा डेबिट कार्ड का सीसीवी नंबर, अकाउंट से निका

ट्रांजक्शन करने पर जीएसटी कटने की बात कहकर खुद को बैंक मैनेजर बता रेलवे कर्मी से पूछा डेबिट कार्ड का सीसीवी नंबर, अकाउंट से निका

Sun, 17 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रांजक्शन करने पर जीएसटी कटने की बात कहकर खुद को बैंक मैनेजर बता रेलवे कर्मी से पूछा डेबिट कार्ड का सीसीवी नंबर, अकाउंट से निका
खुद को बैंक मैनेजर बता डेबिट कार्ड की ली डिटेल और रेलकर्मी के खाते से उड़ाए पैसे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। खुद को पीएनबी का सीनियर मैनेजर बताकर एक व्यक्ति ने रेलवे कर्मी के डेबिट कार्ड का सीसीवी नंबर पूछ उसके खाते से 32 हजार रुपये निकल लिए। आरोपी ने रेलवे कर्मी को पहले ट्रांजेक्शन करने पर जीएसटी कटने की बात कही, इसके बाद नया डेबिट कार्ड बदलने का झांसा दिया। आरोपी ने तीन ट्रांजेक्शन में रेलवे कर्मी के खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से नकदी निकलने का पता चलने पर रेलवे कर्मी को उसके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जगाधरी वर्कशॉप के विष्णु नगर निवासी हरि सिंह ने बताया कि वह जगाधरी वर्कशॉप में रेलवे कर्मचारी है। 13 मई को शाम चार बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम दीपक कुमार शर्मा बताया और खुद को पीएनबी का सीनियर मैनेजर बताया। आरोपी ने उससे कहा कि एटीएम से ट्रांजेक्शन करते हुए आपके अकाउंट से जीएसटी कट रही है। आपका डेबिट कार्ड बदला जा रहा है। ताकि आपके अकाउंट से कटने वाली जीएसटी पर रोक लग पाए। इसके लिए कुछ फॉर्मलिटी पूरी करनी होगी। उसने आरोपी से कहा कि उसने तो सभी दस्तावेज जमा कराए हुए है। आधार कार्ड भी लिंक कराया हुआ है। तो आरोपी ने उसे कहा कि उसका डेबिट कार्ड बदला जा रहा है। नया डेबिट कार्ड बनाया जाएगा। इस दौरान आरोपी ने उसे नए डेबिट कार्ड का चार अंक का पासवर्ड भी बताया। वह आरोपी की बातों में आ गया। इस दौरान आरोपी ने उसके डेबिट कार्ड का सीसीवी नंबर मांगा। उसने आरोपी को डेबिट कार्ड का सीसीवी नंबर बता दिया। आरोपी ने उसे कहा कि दो पासपोर्ट साइज फोटो, पासबुक व आधार कार्ड कॉपी लेकर बैंक आ जाना और अपना नया डेबिट कार्ड ले जाना। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया। फोन कटते ही उसके मोबाइल पर उसके खाते से पांच हजार रुपये की राशि निकलने का मैसेज आया। कुछ देर बाद 19.999 रुपये और सात हजार रुपये की ट्रांजेक्शन होने का मैसेज आया। तभी उसने उसके साथ धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ। अगले दिन उसने बैंक में जाकर पूछताछ की तो वहां उसे पता चला कि दीपक शर्मा नाम का कोई व्यक्ति बैंक में काम नहीं करता है। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर अकाउंट से नकदी चुराने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई सतपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed