{"_id":"5b0310334f1c1bd1408b6efc","slug":"15269274052-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस फाइल करने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेता फर्कपुर थाने का एसआई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केस फाइल करने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेता फर्कपुर थाने का एसआई गिरफ्तार
Updated Tue, 22 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेता एसआई गिरफ्तार, 15 दिन पहले हुआ था पदोन्नत
केस फाइल करने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर थाना के एसआई बलिंद्र को सोमवार देर शाम विजिलेंस टीम दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी एसआई 15 दिन पहले ही एएसआई से प्रमोट हुआ था। सब इंस्पेक्टर बना बलिंद्र 22 मार्च को बैंक आफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर नरेंद्र कुमार की शिकायत पर फर्कपुर निवासी मुकेश पर दर्ज केस को फाइल करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
फर्कपुर निवासी मुकेश ने विजिलेंस को बताया कि 22 मार्च को बैंक आफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर नरेंद्र कुमार ने उस पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज करवाया था। तब से मामला थाना फर्कपुर में चल रहा था। इस मामले की जांच थाने के एसआई बलिंद्र द्वारा की जा रही थी। कुछ दिन पहले डीएसपी ने अपनी जांच में केस रद करने की सिफारिश की थी। लेकिन बलिंद्र सिंह केस रद्द करने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। सोमवार सुबह वह थाने में आया तो आरोपी बलिंद्र ने उससे पैसों को मांग की। उसने शाम को पैसे देने की बात कहीं। उसने बलिंद्र सिंह को सबक सिखाने के उद्देश्य से इसकी जानकारी विजिलेंस को दी। विजिलेंस ने जानकारी पुख्ता होने के बाद विजिलेंस ने टीम गठित की। प्लान के तहत विजिलेंस ने नोट पर केमिकल लगा मुकेश को दिए। शाम के समय मुकेश 10 हजार रुपये लेकर फर्कपुर थाना में गया। यहां बलिंद्र एक कमरे में बैठा हुआ था। कमरे में जाकर जैसे ही बलिंद्र सिंह ने उससे रुपये लिए विजिलेंस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पानी के साथ आरोपी के हाथ धुलवाए गए। केमिकल लगा होने के कारण बलिंद्र सिंह के हाथ लाल हो गए। विजिलेंस उसे गिरफ्तार कर सरोजनी कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय ले आई। इसकी सूचना पंचकूला स्थित मुख्यालय के अधिकारियों को दी गई। उधर, आरोपी सब इंस्पेक्टर बलिंद्र का कहना है कि वह बेकसूर है। उसे फंसाया गया है।
ये था मामला
22 मार्च को बैंक आफ बड़ौदा फर्कपुर ब्रांच के मैनेजर नरेंद्र कुमार ने थाना फर्कपुर में केस दर्ज कराया था कि नई आबादी कॉलोनी निवासी मुकेश की पत्नी उनके बैंक में कर्मचारी है और उसकी विभागीय जांच चल रही है। इसी मामले की जांच करने उच्चाधिकारियों की टीम बैंक में आई थी। इसी दौरान मुकेश बैंक में पहुंच गया। वह आते ही उन पर भड़क गया। वह कर्मचारियों के साथ बहस करने लगा। तभी मुकेश ने उनके साथ हाथापाई कर दी। जब बैंक का सिक्योरिटी गार्ड अंदर आया तो नामजद ने उसकी बंदूक छीनने का भी प्रयास किया। इसके बाद वह फरार हो गया। शिकायत के आधार पर फर्कपुर पुलिस ने मुकेश के खिलाफ धक्कामुक्की करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। मामले के जांच एसआई बलिंद्र कर रहे थे। जब केस दर्ज किया गया था, जब बलिंद्र एएसआई था। करीब 15 दिन पहले ही बलिंद्र पदोन्नत होकर एसआई बना था।
विज्ञापन
---
विजिलेंस इंस्पेक्टर दीपक बख्शी का कहना है कि फर्कपुर थाना से सब इंस्पेक्टर विजेंद्र को दस हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।