{"_id":"5b01c56b4f1c1be7408b6c2b","slug":"152684272710-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया पीट कर घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया पीट कर घर से निकालने का आरोप
Updated Mon, 21 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया पीट कर घर से निकालने का आरोप
- दहेज उत्पीड़न मामले में पति सहित चार पर केस दर्ज
यमुनानगर। आजाद नगर निवासी विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
शहर के आजाद नगर निवासी कोमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 9 अप्रैल 2017 को पंजाब के जिला मोहाली के गांव तसीमबली निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने जरूरत का सारा जरूरी सामान देकर उसे विदा किया था। मगर शादी में दिए सामान से उसके ससुराल के लोग खुश नहीं हुए। उन्होंने शादी के कुछ दिन बाद दहेज में और कीमती सामान लाए जाने की मांग को लेकर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके परिजनों ने आरोपियों की छोटी-छोटी कई मांगे पूरी भी की। मगर आरोपियों की आए दिन कोई न कोई नई मांग होने लगी। जिन्हें पूरी करने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो एक दिन उन्होंने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने कोमल की शिकायत पर उसके आरोपित पति गुरप्रीत सिंह, सास बलजीत कौर, देवर काला व साहब के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। मामले में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।