फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पूर्व सरपंच के बेटे से 70 लाख ठगने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

पूर्व सरपंच के बेटे से 70 लाख ठगने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Mon, 21 May 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सरपंच के बेटे से 70 लाख ठगने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
पूर्व सरपंच के बेटे से 70 लाख ठगने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया, रिमांड में अन्य मामलों के खुलासे होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
साढौरा। सादिकपुर में पूर्व सरपंच के बेटे से रेलवे में भर्ती व विदेश भेजने के नाम पर 70 लाख रुपये ठगने के एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार देर शाम पहाड़ीपुर नाका के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी गई रकम व अन्य वारदातों के खुलासे किए जाएंगे।

पूर्व सरपंच के बेटे भूपिंद्र सिंह पंजेटा ने अपने दो चचेरे भाईयों को रेलवे में भर्ती करवाने के दौरान रविकांत साहनी व अनिल कुमार बख्शी के पास दो लाख फंसा दिए। दो लाख निकलवाने के चक्कर में दोनों ठगों ने भूपिंद्र को अपने मायाजाल में ऐसा फंसाया कि उसे 70 लाख गंवाने पड़ गए। इस रकम का इंतजाम करने के लिए भूपिंद्र को अपनी पांच एकड़ जमीन बेचना पड़ा और मकान को रहन पर रख कर रकम का इंतजाम करना पड़ा। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी रविकांत उर्फ रवि साहनी को शनिवार देर शाम नाका पहाड़ीपुर के पास से गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, सरकारी कागजों के साथ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया हुआ है। दूसरे आरोपित अनिल बख्शी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपी रविकांत को रविवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन का रिमांड पर लिया गया। रिमांड में रविकांत से कई खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed