फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   साइकिल से टकरा कर सड़क पर गिरा बाइक सवार, मौत

साइकिल से टकरा कर सड़क पर गिरा बाइक सवार, मौत

Wed, 09 May 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
साइकिल से टकरा कर सड़क पर गिरा बाइक सवार, मौत
साइकिल से टकरा कर सड़क पर गिरा बाइक सवार, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
तेजली खेल परिसर के नजदीक साइकिल के अगले टायर में टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के समय बाइक सवार किसी काम से गधौली जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी साइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

गांव नयागांव निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ का लड़का सुखविंद्र सिंह (33) शाम साढ़े तीन बजे के करीब बाइक पर तेजली की ओर जा रहा था। तेजली खेल परिसर के नजदीक एक साइकिल सवार आगे निकलने के चक्कर में सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने लगा। इसी बीच सुखविंद्र सिंह की बाइक साइकिल के अगले टायर में टकरा गई। बाइक अनियंत्रित हो गई और सुखविंद्र गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में सुखविंद्र को अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते समय सुखविंद्र की मौत हो गई। अमित ने आरोप लगाया कि उसके ताऊ के लड़के की मौत साइकिल सवार की लापरवाही से हुई है। पुलिस ने आरोपी साइकिल सवार सिकंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed