{"_id":"5abd3b1f4f1c1bcc618b46f0","slug":"15223511428-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक ने ट्रैफिक पुलिस के एएसआई पर किया कैंटर चढ़ाने का प्रयास, पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक ने ट्रैफिक पुलिस के एएसआई पर किया कैंटर चढ़ाने का प्रयास, पुलिस कर्मी घायल
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के एएसआई पर कैंटर चढ़ाने का प्रयास
नेशनल हाईवे 73 के कन्हैया साहिब चौक की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के बीचोबीच से निकल रहे नेशनल हाईवे 73 के कन्हैया साहिब चौक पर कैंटर चालक ने ट्रैफिक पुलिस के एएसआई पर कैंटर चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिस कर्मी ने एक तरफ कूद कर जान बचाई। इस दौरान कैंटर की साइड लगने से पुलिस कर्मी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैंटर चालक को लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
ट्रैफिक पुलिस के घायल एएसआई अशोक शर्मा ने बताया कि उसकी ड्यूटी कन्हैया चौक पर थी। वहां पर हर दिन की तरह वह वाहनों की जांच कर रहे थे। दोपहर के समय जगाधरी की तरफ से एक कैंटर बहुत तेज गति से आता दिखाई दिया। जब उसने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने कैंटर की गति और तेज कर दी। उसने कैंटर के आगे आकर उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी डंपर चालक ने वाहन नहीं रोका। जब उसके नजदीक आने पर भी कैंटर नहीं रुका तो उसने बचने का प्रयास किया। लेकिन कैंटर की साइड लगने से वह सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया।
उल्लेखनीय है कि सड़कों पर तैनात पुलिस कर्मियों व नाका लगाकर जांच करने वाले कर्मियों पर पहले भी कई बार वाहन चढ़ाने के प्रयास हो चुके हैं। माहभर पहले अंबाला रोड पर कैल बाइपास के पास जांच करते रहे सदर थाना जगाधरी के पुलिस कर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास किया था। इसके बाद अग्रसेन चौक पर तैनात पुलिस कर्मी पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
--------
रामपुरा चौकी इंचार्ज कुशलपाल का कहना है कि अभी घायल पुलिस कर्मी के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। अभी पुलिस कर्मी अनफिट है। बयान लेने के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
फोटो : 27