फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी

घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी

Sun, 18 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी
घर का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर माजरी में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये की नकदी, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं चोरों ने एक अन्य स्थान से बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्कपुर माजरी निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह 11 फरवरी को घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। शुक्रवार शाम जब वह लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से पांच हजार रुपये की नकदी तथा सोने व चांदी के आभूषण गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, जंगलावाली माता बृजपुरी कॉलोनी निवासी रमन कुमार ने बताया कि वह बाइक पर सहारनपुर रोड पर किसी काम से गया था। उसने बाइक एचकेटीसी ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर खड़ी की थी। जब वह कुछ देर बाद वापस आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने बाइक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed