फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   झूठे केस में फंसाने की धमकी से डरे ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

झूठे केस में फंसाने की धमकी से डरे ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
झूठे केस में फंसाने की धमकी से डरे ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान
झूठे केस में फंसाने की धमकी से डरे ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में जहरीला पदार्थ निगलने से ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने हरबंसपुरा निवासी दंपति व उनकी बेटी पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी दंपति व उनकी बेटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।

आर्य नगर कॉलोनी निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि उसका बेटा सतनाम सिंह (28) ऑटो चालक था। रविवार रात उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। जब उन्होंने उसे उल्टियां करते देखा तो तुरंत उसे अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। हरदीप सिंह के पुलिस को दिए बयान में कहा कि हरबंसपुरा निवासी पूजा नाम की महिला, उसका पति शेर सिंह व उनकी बेटी उसके बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। उसने एक शिकायत चौकी में भी दी थी, जिसका बाद में समझौता हो गया था। इसके बावजूद उसके बेटे को तंग किया जा रहा था। हरदीप का आरोप है कि दंपति व उनकी बेटी द्वारा उनके बेटे को इस तरह तंग किया गया जिससे उसने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में आरोपी दंपति व उनकी बेटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांधी नगर चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह के मुताबिक हरदीप सिंह के बयान पर तीनों आरोपियों पर केस दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed