फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पशुतस्करों से मुक्त कराए 38 मवेशी, दो गिरफ्तार

पशुतस्करों से मुक्त कराए 38 मवेशी, दो गिरफ्तार

Sat, 06 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पशुतस्करों से मुक्त कराए 38 मवेशी, दो गिरफ्तार
तस्करों से मुक्त कराए 38 मवेशी, दो धरे
विज्ञापन

यमुनानगर (ब्यूरो)। मवेशियों को ट्रक में भरकर वध के लिए यूपी लेकर जा रहे तस्करों से पुलिस ने 25 भैंसें और 13 कटड़ों को मुक्त कराया। मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया, जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

थाना सदर यमुनानगर पुलिस को देर शाम सूचना मिली कि कुछ लोग मवेशियों को ट्रक में भरकर उन्हें गांव शादीपुर के रास्ते से वध के लिए यूपी लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव शादीपुर के समीप नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस को एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब ट्रक को रोककर चैक किया तो उसमें मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। पुलिस ने ट्रक से 38 मवेशियों को मुक्त करवाकर मौके से दो पशुतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान उत्तरप्रदेश के गंगोह निवासी यासीर व नकुड़ निवासी इकलाख के रूप में बताई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed