फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ूने घर व दुकान से चोरी किए लाखों रुपये के गहने

ूने घर व दुकान से चोरी किए लाखों रुपये के गहने

Thu, 21 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
ूने घर व दुकान से चोरी किए लाखों रुपये के गहने

विज्ञापन
सूने घर व दुकान से चोरी किए लाखों रुपये के गहने
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर जगाधरी क्षेत्र से चोरों ने सूने घर व दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिए। पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पटरी मोहल्ला जगाधरी निवासी संजय खुराना ने बताया कि वह एक दिसंबर को घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। मंगलवार देर शाम वे वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था। कमरे में गए तो देखा अलमारी खुली पड़ी हुई थी, दीवान बैड भी खुले हुए थे। जिसका सामान कमरे में इधर उधर बिखरा हुआ था। जब उन्होंने सामान की जांच की तो अलमारी से सोने व चांदी के आभूषण गायब थे। जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बॉक्स
दीवार में सेंध लगा दुकान से 80 हजार के गहने चुराए
जैसको कालोनी निवासी भवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव हरनौली बस स्टैंड पर ज्यूलरी की दुकान है। 18 दिसंबर की देर शाम वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद करके घर आ गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर दुकान की दीवार में सेंधमारी की हुई थी। उसने बताया कि चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर करीब 80 हजार रुपये की कीमत के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसर्ट
ट्राली व एक्टिवा चोरी :
गांव टोडरपुर निवासी नौशाद ने बताया कि उसने अपनी ट्राली को गांव नागल स्थित केशव शक्ति फिलिंग स्टेशन के नजदीक खड़ी की थी। जहां से चोरों ने उसकी ट्राली चोरी कर ली। इसी प्रकार चोरों ने कॉन्वेंट स्कूल जगाधरी निवासी मोनिका की एक्टिवा को मॉडल टाउन से चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed