{"_id":"5a3abc804f1c1bc9678c3105","slug":"151379893512-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाया दहेज के लिए पीटकर घर से निकालने का आरोप, पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने लगाया दहेज के लिए पीटकर घर से निकालने का आरोप, पांच पर केस
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दहेज के लिए मारपीट कर निकाला, पांच पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कुंजल जट्टान निवासी विवाहिता ने शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव कुंजल जाट्टान निवासी नगमा ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी छह नवंबर 2016 को वसीम अकरम के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था। मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के सदस्यों सागीर अहमद, नसीमा, मुकारम व मनीबा ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।