फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फैक्ट्री में मजदूर की हत्या के आरोपी ठेकेदार सहित तीन मजदूर गिरफ्तार

फैक्ट्री में मजदूर की हत्या के आरोपी ठेकेदार सहित तीन मजदूर गिरफ्तार

Mon, 04 Dec 2017 08:57 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में मजदूर की हत्या के आरोपी ठेकेदार सहित तीन मजदूर गिरफ्तार

विज्ञापन
फैक्ट्री में मजदूर की हत्या के आरोपी ठेकेदार समेत तीन गिरफ्तार
सामान उठाने का लेकर लोहे का पंजा व लकड़ी का रूला मारकर व्यक्ति की हत्या करने का मामला
मामले में तीसरा आरोपी भी आया सामने, पहले दो पर हुआ था हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 73ए पर उद्यमगढ़ के नजदीक भगत टिंबर व फैक्ट्री में हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने ठेकेदार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों की शिनाख्त पर तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। हत्या सामान उठाने को लेकर हुई बहस के दौरान हुई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बतां दे कि शनिवार रात को जगाधरी पौंटा नेशनल हाईवे 73ए स्थित भगत टिंबर में हुई मजदूर सुजीत पासवान की हत्या के मामले में पुलिस ने पश्चिमी बंगाल की लेबर के ठेकेदार पश्चिमी बंगाल के थाना धनतेरे के गांव हमताबाद निवासी तफिजूल इस्लाम उर्फ राजा व छतरोपुर थाना रायगंज निवासी जगदीश बरमन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। शहर जगाधरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को सोमवार को भगत टिंबर के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इस वारदात में पश्चिमी बंगाल के कारिंदगी थाने के गांव सावधान निवासी शंभूनाथ ने भी साथ दिया था। जिसके बाद पुलिस ने शंभूनाथ को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि काम करने के दौरान जरा सी कहासुनी हुई थी। जिसके बाद तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लॉकअप में रखा हुआ है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
ये है पूरा मामला :
बता दें कि भगत टिंबर व फैक्ट्री में पश्चिमी बंगाल व बिहार की लेबर काम पर लगी हुई है। पश्चिमी बंगाल की लेबर का ठेकेदार पश्चिमी बंगाल के थाना धनतेरे के गांव हमताबाद निवासी तफिजूल इस्लाम उर्फ राजा है। बिहार के जिला पूर्वी चम्पारण के गांव बड़ा हराक निवासी सुखवारी पासवान ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया था कि वह भगत टिंबर एवं फैक्ट्री में नौकरी करता है। उसका छोटा भाई सुजीत पासवान (33) भी इसी फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार रात साढ़े नौ बजे वे सब काम कर रहे थे। इस दौरान ठेकेदार तफीजूम इस्लाम उर्फ राजा की लेबर भी इसी फैक्ट्री में काम कर रही थी। इस दौरान उसके भाई सुजीत पासवान व पश्चिमी बंगाल की लेबर के मजदूर छत्तरोपुर निवासी जगदीश बरमन के साथ कुछ सामान उठाने को झगड़ा हो गया। झगड़े में आरोपी जगदीश्रा ने उसके भाई सुजीत को गाली भी दी। बोलचाल के बाद ठेकेदार राजा ने लोहे के पंजे और जगदीश ने लक्कड़ का रुला उठाकर उसके भाई पर हमला कर दिया। उसका भाई लहूलुहान हो गया। आरोपियों ने इसके बाद उसके भाई को घसीटा। घसीटते हुए आरोपियों ने उसे पानी के गड्ढे में गिरा दिया। इनका साथ एक अन्य आरोपी और दे रहा था। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले आए, जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तीनों गिरफ्तार, मंगलवार को करेंगे कोर्ट में पेश :
फैक्ट्री में हुई मजदूर की हत्या के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को लॉकअप में रखा हुआ है। पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।
एएसआई लज्जा राम, इंचार्ज, बुडिय़ा चौकी, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed