फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बाल श्रम के नाम पर दुकानदार से रुपये ऐंठ रहे एनजीओ के सदस्यों को पकड़ा

बाल श्रम के नाम पर दुकानदार से रुपये ऐंठ रहे एनजीओ के सदस्यों को पकड़ा

Fri, 27 Oct 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बाल श्रम के नाम पर दुकानदार से रुपये ऐंठ रहे एनजीओ के सदस्यों को पकड़ा
बाल श्रम के नाम पर दुकानदार से रुपये ऐंठ रहे एनजीओ के सदस्यों को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। माडल टाउन के सरनी चौक पर बाल श्रम के नाम पर एक दुकानदार से रुपये ऐंठ रहे एनजीओ के तीन सदस्यों को दुकानदारों ने पकड़ लिया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले में चाइल्ड हेल्पलाइन की निदेशक डा. अंजू वाजपेयी और दुकानदार की तरफ से तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई है। मामले की सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर उषा कुंडू भी मौके पर पहुंची। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सरनी चौक स्थित दुकानदार मोहम्मद शहदाब ने बताया कि गुरुवार दोपहर को वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति खुद को मानव महिला अधिकार और बाल सुरक्षा वेलफेयर संगठन(एनजीओ) का प्रदेश अध्यक्ष बताते हुए उसकी दुकान पर आ धमका, तभी एक कार से युवती और युवक भी आ गए। आते ही तीनों ने उसकी दुकान में काम कर रहे लड़के को पकड़ लिया। उससे कहा कि वह बच्चों से दुकान में काम करा रहा है। बाल श्रमिकों से काम कराना गैर कानूनी है। शहदाब का आरोप है कि व्यक्ति ने उससे कहा कि वह 20 हजार रुपये दे दे, नहीं तो उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी जाएगी। बाद में तीनों उससे पांच हजार रुपये मांगने लगे। इसी दौरान उसने मौका पाकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले तो तीनों से वहीं पूछताछ की फिर उन्हें हिरासत में लेकर अपने साथ महिला थाना में डीएसपी कार्यालय ले गए। मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन की निदेशक डॉ. अंजू बाजपेयी भी पहुंच गई। उन्होंने बताया कि एक एनजीओ को ऐसे किसी भी दुकान या घर पर छापा मारने का अधिकार नहीं है। इसके लिए लेबर इंस्पेक्टर, चाइल्ड हेल्पलाइन या फिर संबंधित थाने में सूचना देनी होती है। इस काम की आड़ में ये लोगों से रुपये ऐंठ रहे हैं। इन्होंने दूसरी एनजीओ को भी बदनाम कर दिया है। इसलिए एनजीओ के खिलाफ डीएसपी को शिकायत देकर मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

जांच की जा रही है : कुंडू
डीएसपी ऊषा कुंडू ने बताया कि डॉ. अंजू बाजपेयी व दुकानदार की तरफ से उन्हें एनजीओ के खिलाफ शिकायत मिल गई है। इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed