{"_id":"59e10d904f1c1bd7538b752b","slug":"15079213607-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारकोल-बजरी मिक्सचर मशीन में गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तारकोल-बजरी मिक्सचर मशीन में गिरने से मजदूर की मौत
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
तारकोल-बजरी मिक्स्चर मशीन में गिरने से मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव खुर्दी में सड़क बनाने के लिए तारकोल और बजरी का मिक्स्चर तैयार करने वाली मशीन में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बिहार के जिला खड़कियां के गांव हतलब निवासी अमरजीत (22) सड़क बनाने वाले ठेकेदार के पास काम करता था। ठेकेदार की ओर से शुक्रवार को गांव खुर्दी में सड़क बनाई जा रही थी। अमरजीत को बजरी और तारकोल मिक्स करने का काम दिया गया था। जब वह मिक्स्चर मशीन पर सड़क का सामान तैयार कर रहा था तो वह मशीन के अंदर गिर गया। जिस समय अमरजीत मशीन में गिरा उस समय वह बहुत तेज गति से घूम रही थी और अंदर तारकोल-बजरी भी थी। इसलिए वह संभल नहीं सका। मशीन के अंदर ही वह काफी देर घूमता रहा। इससे उसे काफी चोट आई। जब तक वहां काम करने वाले मजदूर मशीन को बंद करते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अमरजीत बजरी में दबा हुआ था। साथ काम करने वाले मजदूरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही थाना सदर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। थाना सदर एसएचओ गुरमेल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।