फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पंचकूला जाने वाले रास्तों पर रहेगी विशेष नजर : एडीजीपी

पंचकूला जाने वाले रास्तों पर रहेगी विशेष नजर : एडीजीपी

Wed, 23 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला जाने वाले रास्तों पर रहेगी विशेष नजर : एडीजीपी
पंचकूला जाने वाले रास्तों पर रहेगी विशेष नजर : एडीजीपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर चल रहे साध्वी यौन शोषण के मुकदमे में सीबीआई अदालत (पंचकूला) की ओर से 25 अगस्त को सुनाए जाने वाले फैसले को लेकर प्रशासन अलर्ट है। इस मसले को लेकर मंगलवार को एडीजीपी आरसी मिश्रा यमुनानगर पहुंचे। एडीजीपी मिश्रा ने यहां पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और इंतजामों की जानकारी ली। बताया गया कि साध्वी यौन शोषण मामले को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने जिले में 40 जगह नाकाबंदी की है। इधर एडीजीपी ने बताया कि, पंचकूला जाने वाले रास्तों पर विशेष नजर रहेगी। उस दिन किसी तरह की अफवाह न फैले, इसलिए सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रखेगी। अफवाह फैलाने वाले पर भी एक्शन होगा। उनका कहना है कि जिला पुलिस के साथ-साथ दो कंपनियां सुरक्षाबलों की यमुनानगर आ चुकी हैं। पैरामिलिट्री की जरूरत पड़ेगी तो उसकी कंपनियां भी भेज दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि राइडर और पीसीआर लगातार गश्त करेंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि वे स्थिति सामान्य होने तक अपनी ड्यूटी में किसी प्रकार की कोताही न बरतेें। बिना अनुमति के अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर पाए जाने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दंगा निरोधक कंपनियों का किया गठन
एडीजीपी मिश्रा ने बताया कि हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में स्थिति से निपटने के लिए अलग से दंगा निरोधक कंपनियों का गठन किया गया है और इन दंगा निरोधक कंपनियां को किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन यमुनानगर में विशेष तौर पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शांति कमेटियों के साथ बनाए हुए हैं संपर्क
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए डीएसपी, एसएचओ एवं चौकी इंचार्जों के साथ बैठकें की जा रही हैं। स्थिति से निपटने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में बनाई गई शांति कमेटियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। जिले के साथ लगती दूसरे प्रदेशों की सीमाओं पर पुलिस की निगरानी को बढ़ा दिया गया है और पंचकूला की ओर जाने वाले रास्तों पर विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुयाइयों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
एसपी कालिया ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों से अपील की है कि वे जिले में शांति बनाए रखें और पुलिस प्रशासन को सहयोग करते हुए कानून का सम्मान करें। ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे जिला की काूनन व्यवस्था एवं शांति भंग हो। उन्होंने कहा कि सभी डेरा प्रेमी किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, क्योंकि कई बार कुछ शरारती तत्व बाहर से आकर कानून व्यवस्था व शांति भंग करने का प्रयास करते हैं।
लाइसेंसधारकों को हथियार जमा करने के दिए आदेश
यमुनानगर। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत राम रहीम गुरमीत सिंह पर सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा 25 अगस्त को सुनाए जाने वाले फैसले को लेकर जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में जिले के असलहा लाइसैंस धारकों को अपने-अपने असहला जमा करने को कहा गया है। आदेशों की अवहेलना करने वालाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कोर्ट के फैसले के बाद अफवाहों पर ध्यान न दें : एसडीएम
रादौर। एसडीएम रादौर डॉ पूजा भारती ने मंगलवार की शाम को अपने कार्यालय में शहर के गणमान्य व्यक्तियों की एक बैठक ली। बैठक में प्रशासन के अधिकारियों ने भी भाग लिया। एसडीएम नेे कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सभी को कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। क्षेत्र में कही भी मामले को लेकर कोई गलत कार्य किया जा रहा हो तो जिम्मेदार लोग इसकी सूचना प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस को दें। वहीं लोगों से अपील की कि, अफवाहों पर ध्यान न दें। इस अवसर पर तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीपीओ दीनानाथ शर्मा, हरीश सेतिया, विरेंद्र चानना, सुरजीतसिंह ढिल्लों पूर्व सरपंच धौलरा, मानसिंह आर्य, मामराज बुबका, मेजरसिंह औजला, अमित कांबोज, त्रिलोचनसिंह टोची,मंगतराम बठला, बालकृष्ण रोहिला, सुंदर सैनी, गुरदयाल सैनी, सतीश बठला, प्रवीण वर्मा, संजू धौलरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed