फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पूजा करने आई महिला सरस्वती घाट में डूबी, मौत

पूजा करने आई महिला सरस्वती घाट में डूबी, मौत

Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
पूजा करने आई महिला सरस्वती घाट में डूबी, मौत
महिला का शव नदी में उतराता मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सरस्वती नगर में सरस्वती घाट पर महिला का शव पानी मं उतराता मिला। लोगों का कहना है कि, महिला रोजाना यहां पूजा करने आती थी। इस दौरान उसका पांव फिसल गया होगा। घरवालों की माने तो भोर में चार बजे पूजा करने निकली थी। सुबह छह बजे दूसरे लोग जब पूजा अर्चना करने के लिए घाट पर पहुंचे तो महिला का शव पानी में देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी अनुसार सरस्वती नगर निवासी राधा रानी (55) रोजाना अलसुबह साढ़े चार बजे उठकर सरस्वती घाट पर पूजा अर्चना करने के लिए जाया करती थी। शनिवार तड़के भी वह घाट पर पूजा करने गई थी। बताया जा रहा है कि, पांव फिसलने से वह घाट के पानी में गिर गई होगी। करीब साढ़े छह बजे जब लोग घाट की तरफ पूजा करने गए तभी उसका शव पानी में देखा गया। लोगों ने घाट के पानी में महिला का शव को देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में घाट पर लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने मृतका की पहचान कर सूचना परिजनों को दी। लोगों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed