{"_id":"99b3c1f189a28bc85c2c9337c6c54998","slug":"crime-ymn-hindi-news-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर से दुराचार का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर से दुराचार का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुड़िया थाने क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने आंगनबाड़ी वर्कर से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने वर्कर को जान से मारने की धमकी दी। वर्कर आंगनबाड़ी से छुट्टी कर घर लौट रही थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह क्षेत्र के एक गांव में आंगनबाड़ी वर्कर है। 11 अगस्त को वह आंगनबाड़ी से छुट्टी कर अपने गांव जा रही थी। गांव के साथ लगती सोमनदी की पटरी से गांव जा रही थी तो रास्ते में फतेहगढ़ निवासी एक युवक ने उसका रोक लिया।
इस दौरान युवक उसे सोम नदी के किनारे ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह उसके चंगुल से निकलकर वहां से भागकर अपने घर पहुंची और वारदात की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
परिजन उसे बुड़िया थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दी। जांच अधिकारी एल/एएसआई मेनका का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।