{"_id":"d30eb327f3b251e204107ce5650e3556","slug":"crime-ymn-hindi-news-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर गोदाम से पांच लाख का सामान चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्डवेयर गोदाम से पांच लाख का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
फर्कपुर थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी स्थित हार्डवेयर सामान के गोदाम के ताले तोड़ चोर लगभग पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने सीन आफ क्राइम की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अशोक नगर कॉलोनी निवासी सुशांत सैनी ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका आदर्श नगर कॉलोनी में हार्डवेयर के सामान का गोदाम है। 16 अगस्त सुबह जब कर्मचारी गोदाम पर पहुंचे तो देखा कि शटर के ताले टूटे पड़े हैं।
कर्मचारियों ने फोन पर उसे इसकी जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचा। गोदाम के अंदर से हार्डवेयर का सामान गायब था और कुछ बिखरा पड़ा हुआ था। दुकानदार ने बताया कि गोदाम से लगभग पांच लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। एएसआई सतनाम सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश जारी है।