{"_id":"4294a3508d38798fa1a6044f59371dc1","slug":"crime-ymn-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना हमीदा में शादी के बाद पति से अलग बच्चों समेत मायके रह रही महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला की शादी सात साल पहले नैनीताल (उत्तराखंड) में हुई थी और दो साल से अपने मायके रह रही थी। कुछ दिन से महिला घरेलू कारणों के चलते मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी निवासी तब्बुसुम (25) की शादी सात साल पहले उत्तराखंड के नैनीताल निवासी शहजाद के साथ हुई थी। लगभग दो साल पहले ससुराल पक्ष के लोगों के साथ महिला की अनबन हो गई। वह अपने मायके आ गई।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शनिवार शाम महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन से ट्रामा सेंटर लेकर आए। डॉक्टरों ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खाया है। चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
महिला दो साल से अपने मायके में रह रही थी और कुछ दिन से परेशान थी। मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
एएसआई यशपाल, इंचार्ज, हमीदा चौकी, यमुनानगर।