{"_id":"332f8ed64d32555df3606810de2dab86","slug":"crime-yamunanagar-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे छह लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे छह लाख
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप के वीना नगर निवासी एक डॉक्टर से उसके बेटे को सिंगापुर में जॉब दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने पांच लाख 94 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर दंपति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
वीना नगर कॉलोनी निवासी डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा नितिन शर्मा मार्च, 2014 में स्टडी पूरी कर विदेश में नौकरी करने के लिए जाना चाहता था। उन्हें पता चला कि उनकी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू का रिश्तेदार विदेश में भेजने का काम करता है।
उन्होंने सुरेंद्र से इस बारे में बातचीत की। आरोपी ने उसे व उसके बेटे नितिन को अपने साथी करनाल के गांव कामला निवासी डिंपल, उसकी पत्नी इंदु उर्फ बिंदु और दीपक के साथ मिलवाया। सिंगापुर में नौकरी दिलाने के लिए पांच लाख 94 हजार रुपये में बात पक्की हो गई। 31 मार्च, 2014 को आरोपियों को सारे पैसे दे दिए। एक साल बीत गया, मगर आरोपियों ने बेटे को नौकरी के लिए सिंगापुर नहीं भेजा।
विज्ञापन
जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बुधवार देर शाम सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच अधिकारी एएसआई राजिंद्र का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की लिए दबिश दी जा रही है।