फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation workers engaged in door-to-door verification of property

Yamuna Nagar News: घर-घर जाकर संपत्ति के सत्यापन में जुटे निगम कर्मी

Tue, 23 Apr 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Apr 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Corporation workers engaged in door-to-door verification of property
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र की संपत्तियां शत प्रतिशत सत्यापित करने के लिए निगम कर्मी घर-घर जाकर लोगों की संपत्तियां सत्यापित करने में जुटे है। हर वार्ड में नगर निगम की टीमें इस कार्य में जुटी है। अब तक नगर निगम क्षेत्र की कुल 210791 में से 52912 संपत्तियां सत्यापित हो चुकी है। कर्मचारियों का कार्य जांचने के लिए सोमवार को संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने कई कॉलोनियों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने कर्मचारियों को संपत्तिधारकों की संपत्ति सत्यापित करने के निर्देश दिए। वहीं संपत्तिधारकों से अपील की है कि वे निगम द्वारा घर-घर भेजे जा रहे कर्मचारियों का इस कार्य में सहयोग कराएं। उन्होंने संपत्ति मालिकों से अपनी संपत्ति का डाटा दुरुस्त करने के लिए निगम कर्मचारियों को सही जानकारी देने की अपील की।
विज्ञापन



डोर टू डोर के अलावा हर वार्ड में शिविर लगाए जा रहे हैं। सोमवार को वार्ड सात के सेक्टर 17 के सामुदायिक केंद्र व वार्ड नंबर 14 के नागरिक सुविधा केंद्र पुराना हमीदा में शिविर लगाए गए। दोनों शिविरों में 11 लोगों की संपत्ति सत्यापित की गई। जबकि 19 लोगों ने संपत्ति में मोबाइल नंबर, नाम, प्लाट एरिया, पता व अन्य त्रुटियों को ठीक कराने के लिए आपत्तियां दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा निगम के तीनों कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों में भी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करने व ऑब्जेक्शन दर्ज करने का कार्य किया जा रहा है। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि निगम द्वारा प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित व डाटा ठीक करने के लिए 23 अप्रैल को वार्ड 15 में शहीद भगत सिंह चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा।
इसके बाद 24 अप्रैल को वार्ड 16 में गीता मंदिर लेबर कॉलोनी, 25 को वार्ड 17 में सनातन धर्मशाला कैंप, 26 अप्रैल को वार्ड 16 की नंदा कॉलोनी की हिमाचल हितकारी सभा, 27 मार्च को वार्ड 19 के विष्णु नगर स्थित माता भगवती धर्मशाला में संपत्ति सत्यापित शिविर लगाए जाएंगे।

इसी तरह 29 अप्रैल को वार्ड 20 में ससौली के सरकारी स्कूल में, 30 अप्रैल को वार्ड 21 के कांसापुर स्थित परशुराम भवन में और एक मई को 22 वार्ड के कन्हैया चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में संपत्ति सत्यापित शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में संपत्ति धारकों की संपत्तियों सत्यापित करने के साथ साथ ऑब्जेक्शन भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed