{"_id":"6b088c40584c71400b0cf79c","slug":"constitution-day-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-166726-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संविधान के मूल्यों को पोस्टर पर उकेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संविधान के मूल्यों को पोस्टर पर उकेरा
Fri, 27 Nov 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज की गतिविधियों में भाग लेते विद्यार्थी। संस्थान
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध लेखन गतिविधियों से भारतीय संविधान के महत्व और उसके मूल्यों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिये न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का संदेश दिया।
प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग एवं विशेष दिवस समारोह समिति की ओर से करवाए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों और रंगों से संविधान की विशेषताओं तथा उसके महत्व को दर्शाया।
नारा लेखन से संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। निबंध लेखन में विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भूमिका और नागरिकों की जिम्मेदारियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकार देने के साथ राष्ट्र के प्रति उसके कर्तव्यों का बोध भी कराता है। विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राकेश कुमार ने की। इस दौरान प्रो. शालू, प्रो. किरण, डॉ. ऋतु शर्मा और प्रो. सुखविंद्र कौर भी उपस्थित रहीं।